रॉंग नंबर से हुआ प्यार, फैमिली ने किया शादी से इनकार, तो थाने पहुंची लड़की की पुलिस ने कराई शादी
दो साल पहले मोतिहारी की पूजा के नंबर पर गलती से मुजफ्फरपुर के औराई के रवि कुमार का कॉल चला गया था। दोनों में बात हुई तो पता लगा कि रॉन्ग नंबर है। उस समय तो कॉल काट दिया, लेकिन दो दिन बाद रवि ने मिस्ड कॉल दिया। इस बार पूजा ने कॉल बैक किया। फिर दोनों में बातें हुईं। तकरार भी हुईं। जल्द ही ये तकरार प्यार में बदल गई।