महिलाओं के लिए जारी किया प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र,फ्री बस यात्रा और 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान ,जाने और भी बहुत कुछ

उत्तर प्रदेश  में होने वाले अगले साल  विधानसभा चुनावों के लिए महिलाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ दिन पहले चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया था। अब उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वादा किया है। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं और विधवाओं को हर महीने 1 हजार रुपए पेंशन देने का ऐलान भी किया है।

फ्लाइट में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद अब नई सियासी तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर प्रियंका की ही है, लेकिन इस बार अखिलेश की जगह राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर जयंत और प्रियंका की मुलाकात हुई। दोनों नेता एक ही विमान से दिल्ली गए। इससे पहले एयरपोर्ट के लाउंज में दोनों के बीच करीब एक घंटे मुलाकात चली।

इस मुलाकात को काफी सीक्रेट रखने की कोशिश हुई। लेकिन तस्वीर बाहर आ गई। इसके बाद यूपी कांग्रेस ने तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पश्चिम यूपी में अभी रालोद ने गठबंधन के विकल्प खोले हुए हैं। अभी RLD का सपा के साथ गठबंधन पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

Tags