पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रखेगी पुलिस

डिजिटल ऑडियो प्रेजेंटेशन कर दिल्ली पुलिस पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रखने जा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव के वर्ष में 'किस्सा खाकी का' शीर्षक से अपने पॉडकास्ट के द्वारा पुलिस अपनी अनसुनी कहानियों के माध्यम से जनता के साथ संवाद स्थापित करेगी।

दिल्ली पुलिस का पहला पॉडकास्ट 16 जनवरी दोपहर 2:00 बजे सोशल मीडिया चैनल पर डिजिटल रूप से प्रसारित होगा। पॉडकास्ट दिल्ली पुलिस और नागरिकों के बीच नया बंधन बनाने का जरिया होगा। यह पुलिस बल के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में लोगों के बीच बेहतर समझ विकसित करेगा। पॉडकास्ट को प्रसिद्ध मीडिया शिक्षिका वर्तिका नंदा द्वारा सुनाया जाएगा, जो अपने रेडियो कार्यक्रम पहल के माध्यम से जेल सुधारों पर भी काम कर रही है। यह ट्विटर कोमा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध होगा।

'किस्सा खाकी का' नाम के सदस्य वाले इस पॉडकास्ट में दिल्ली पुलिस कर्मियों की सभी रंग कर्मियों द्वारा प्रदान की गई असाधारण सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

Tags