दुबई को सबसे लोकप्रिय शहर का अवार्ड मिला

दुबई पर्यटन के लिहाज से दुनिया में सबसे पसंदीदा शहर माना जाता रहा है। इसी बीच दुबई को 2022 के लिए दुनिया में सबसे लोकप्रिय गंतव्य शहर के अवार्ड से नवाजा गया है। हाल ही में ट्रिपऐडवाइजर ने 2022 के लिए बेस्ट ट्रैवल्स चॉइस अवॉर्ड्स की सूची जारी की। इस सूची में दुबई को सबसे पहला स्थान मिला है।

ट्रिपऐडवाइजर के मुताबिक यात्रियों द्वारा 1 नवंबर 2020 से 31 अक्टूबर 2021 के बीच 12 महीनों के दौरान दुनिया भर में रहने, रेस्तरां में खाने को लेकर दिए गए रेटिंग की समीक्षा करने के बाद तैयार किया गया है।

सूची में लंदन को दूसरे स्थान पर रखा गया है। वहीं तीसरे स्थान पर मेक्सिको, चौथे पर इंडोनेशिया और पांचवें स्थान पर ग्रीक क्रेते को रखा गया है। सूची में शीर्ष 10 लोकप्रिय शहरों में छठे स्थान पर रूम, सातवें स्थान पर मेक्सिको का का बोसान लुकास कोमा आठवें स्थान पर तुर्की की राजधानी इस्तांबुल, नौवें स्थान पर पेरिस और दसवें स्थान पर मिश्र का हुर्घड़ा शहर शामिल है। ट्रिपऐडवाइजर का कहना है कि बेस्ट ट्रैवल्स चॉइस अवॉर्ड्स की सूची में दुनिया भर के उन चेहरों को शामिल किया जाता है जहां साल दर साल सबसे अधिक यात्रियों की वृद्धि देखी जाती है।

Tags