news

ऑनलाइन गेम में 10 लाख रुपए गवाने के बाद ट्रेन से कटकर दी युवक ने जान, था 3 बहनों का इकलौता भाई

एमपी  के राजगढ़ में ऑनलाइन गेम में  रुपए हारने पर  युवक  ने ले ली अपनी  जान  । युवक ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। उसका सिर और धड़ अलग हो गए। युवक ऑनलाइन गेम तीन पत्ती खेलता था। इसमें वह 10 लाख रुपए हार गया था। उसने कर्ज लिए थे। इसकी वजह से दबाव में था और एक महीने से वह गुमसुम रहता था।

घटना रविवार की रात आठ बजे ब्यावरा के पास पडोनिया गांव की है। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। शव की पहचान विनोद दांगी (30) के रूप में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।

Tags
Subscribe to news