ठंड हो रहा है पृथ्वी का आंतरिक हिस्सा

पृथ्वी के आंतरिक हिस्सों को लेकर हुए शोध में वैज्ञानिकों ने अहम खुलासे किए हैं। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया कि पृथ्वी का आंतरिक हिस्सा तेजी से ठंडा हो रहा है। इससे आने वाले समय में पृथ्वी का चुंबकीय तंत्र प्रभावित हो सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह पता था कि पृथ्वी का आंतरिक हिस्सा ठंडा हो रहा है लेकिन यह उम्मीद से ज्यादा तेजी से ठंडा हो रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा कि पृथ्वी के आंतरिक हिस्सों के बारे में अब भी बहुत कुछ जानने की जरूरत है।