देश अपनी विरासत पर गर्व से बढ़ रहा है:मोदी

प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि देश अपनी विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। ये संकल्प भी देश के युवाओं के लिए एक जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। वे अमृतकाल में देश की आकांक्षाओं व सपनों का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड समारोह में बुधवार, को शामिल होने वाले एनसीसी के कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवको और अन्य कलाकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत आज अंतरिक्ष से लेकर पर्यावरण और जलवायु से जुड़ी चुनौतियों तक पूरी दुनिया के भविष्य के लिए काम कर रहा है। उन्होंने युवाओं के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने को उत्साहजनक बताया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्टार्टअप  इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज देश में युवाओं के लिए जितने अन्य अवसर है, वे अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और अन्य भविष्य की प्रौद्योगिकियो में देश सबसे आगे है।